Homeग्वालियर अंचललघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश अभ्यास वर्ग एवं बैठक 11-12 जून को ग्वालियर...

लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश अभ्यास वर्ग एवं बैठक 11-12 जून को ग्वालियर में

आरएसएस के केंद्रीय पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद जी अभ्यास वर्ग लेंगे

ग्वालियर l लघु उद्योग भारती इकाई ग्वालियर, बामोर, मुरैना, भिंड के आतिथ्य में लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश पदाधिकारी एवं संभाग पदाधिकारी बैठक तथा अभ्यास वर्ग का आयोजन 11 एवं 12 जून 2022 ग्वालियर नौ गजा रोड लश्कर पर स्थित होटल शाह एंपियर में आयोजित किया जा रहा है।  दो दिवसीय अभ्यास वर्ग मैं केंद्र से एवं मध्य प्रदेश से पदाधिकारी पधार रहे हैं 11 जून शनिवार को पहले दिन 4 सत्र मैं 11 विषय पर अभ्यास वर्ग रहेगा

दूसरे दिन 12 जून रविवार को प्रातः 6:30 से 7:30 तक शाखा संचालित होंगी, तत्पश्चात प्रार्थना 8 बजे सेल 4 सत्र रहेंगे जिसमें 12 विषय पर अभ्यास वर्ग रहेगा

इस अभ्यास वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में संघ से श्री प्रकाश चंद्र , (जयपुर), श्री घनश्याम ओझा ,जयपुर (अखिल भारतीय महामंत्री), श्री समीर मूंदड़ा ,देवास (अखिल भारतीय सचिव), श्री जितेंद्र गुप्ता ,भोपाल (निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष), श्री सुधीर दाते ,भोपाल(निवर्तमान अखिल भारतीय संगठन महामंत्री), प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता भोपाल, प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी कटनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार मिश्रा पीतमपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आदेश बंसल ग्वालियर, सचिव राजेंद्र दुबे पीतमपुर, मध्यभारत संभाग अध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा भोपाल, मध्यभारत संभाग सचिव सोबरन सिंह तोमर ग्वालियर, मध्य भारत मालवा सचिव अतीत अग्रवाल उज्जैन, मध्य भारत मुरैना सीए प्रकाश अग्रवाल विभिन्न विषयों पर सत्र में मार्गदर्शन देंगे l

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरविंद मनोहर काले भोपाल उपस्थित रहेंगे l आयोजक लघु उद्योग भारती ग्वालियर इकाई अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कौशिक , सचिव संतोख सिंह, बामोर इकाई अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष , महिला इकाई अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष, मुरैना इकाई अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष ,भिंड इकाई अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष अपनी अपनी टोली के साथ अभ्यास वर्ग आयोजन को संपन्न कराने में जुटे हुए हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments