Homeग्वालियर अंचलपार्षदी के टिकट की शर्त पर मुन्नेश जादौन ने भाजपा छोड़...

पार्षदी के टिकट की शर्त पर मुन्नेश जादौन ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

वार्ड 43 की पार्षद पूनम जादौन व उनके पति मुन्नेश जादौन ने आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस जॉइन कराई। सूत्रों का कहना है कि श्री जादौन ने पार्षद टिकट दिए जाने की शर्त पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उल्लेखनीय है कि छवि खराब होने के कारण इस बार श्री जादौन भाजपा में पार्षद प्रत्याशी की दौड़ से बाहर हो गये थे यही वजह रही कि उन्होंने  सशर्त कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि कांग्रेस श्री जादौन या उनकी पत्नी में से किसी एक को वार्ड 42,43 अथवा 44 से मैदान में उतार सकती है। पूनम मुन्नेश जादौन दो बार पार्षद थे। इस बार इनकी पत्नी पार्षद थीं। यह वार्ड अनारक्षित हो गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments