ग्वालियर । देश 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रतिवर्ष की भांति पार्टी कार्यालय मुखर्जी भवन पर 15 अगस्त को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तदपरांत राष्ट्रीय गीत हुआ।
सांसद शेजवलकर ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को मिष्ठान वितरण किया । वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी भवन में विभाजन की विभीषिका पर लगी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण वेदप्रकाश शर्मा, जयप्रकाश राजोरिया, अभय चौधरी, सुमन शर्मा, बीज निगम अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, रामेश्वर भदोरिया, अशोक जादोन, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, राजू सेंगर, रविन्द्र राजपूत, राजेश शर्मा, चंद्र प्रकाश गुप्ता, जयंत शर्मा, हरिओम झा सतीश साहू चेतन मंडलोई, रमेश राठौर पप्पू बडोरी, जय बाथम राकेश कुमार बाथम विनय जैन, भगवान सिंह कुशवाह धर्मेंद्र सिंह कुशवाह सुघर सिंह पवैया, हेमलता बुधौलिया,विनती शर्मा, बबीता तोमर, शर्मिला कुशवाह यामिनी परांडे, रामकुमार सोनी, उमा भदोरिया रमा पाल ऋतु जैन जण्डेल गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे ।