Homeदेशश्रद्धा मर्डर में आफताब का बड़ा कबूलनामा जज के सामने बोला, जो...

श्रद्धा मर्डर में आफताब का बड़ा कबूलनामा जज के सामने बोला, जो किया गुस्से में किया

श्रद्धा मर्डर केस  में आरोपी आफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। आज वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए हुई पेशी के दौरान आफताब ने जज के सामने कबूल कर लिया कि उसने गुस्से में कत्ल किया था। दिल्ली की साकेट कोर्ट में जज के सामने उसने बोला, ‘मैंने जो किया, गुस्से में किया।’ गौर करने वाली बात यह है कि आफताब ने यह नहीं कबूल किया कि उसने श्रद्धा का मर्डर किया। उसने कहा है कि जो कुछ हुआ वह गुस्से में हुआ। आफताब के वकील के मुताबिक अदालत ने इस बयान को अपने रेकॉर्ड पर नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक पालीग्राफी टेस्ट के लिए आफताब ने सहमति भी दे दी है। इसके बाद कोर्ट ने टेस्ट की स्वीकृति दे दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments