ग्वालियर /ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वाधान में ग्वालियर में पहली बार ऐतिहासिक 11 बा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ चेंबर ऑफ कॉमर्स श्रदैय श्री रामसेवक राजोरिया सभागार में पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ,विधायक श्री प्रवीण पाठक जी, संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज मुख्य संयोजक राम नारायण मिश्रा अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा महिला अध्यक्ष श्रीमती शैलेश तिवारी युवा अध्यक्ष नितिन मिश्रा, स्वागत अध्यक्ष रामबाबू कटारे, रवि आनंद गौड़, श्याम बाबू शर्मा डॉक्टर मुन्ना लाल शर्मा,रवींद्रनाथ नायक, हेमंत एडिशन शर्मा , विजय शर्मा,सोनू बाजपाई, पी एन मिश्रा, अवनीश गौड़ सहित 16 सेक्टर प्रभारियों ने भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जयवीर भारद्वाज ने की। संचालन मुख्य संयोजक रामनारायण मिश्रा ने किया। आभार अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने किया।
सम्मेलन स्थल पर बेंगलुरु हैदराबाद आंध्र प्रदेश गुजरात उत्तर प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित अनेक राज्यों के ब्राह्मणों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए पंजीकृत 821 लोगों ने बायोडाटा रखा वही 202 तत्काल पंजीयन हुए जिसकी सप्लीमेंट्री 8 जनवरी को ब्राह्मण कर्मवीर सम्मान एवं आय व्यय पत्रक के साथ दी जाएगी। इस परिचय सम्मेलन के लिए किसी भी प्रकार का सार्वजनिक धन संग्रह नहीं किया गया समिति के सदस्यों ने आपसे आपसे धन संग्रह किया है बाहर से आने वाले पंजीयन करता हूं कि आवास व्यवस्था मां संतोषी सदन में ओ पी पाठक ने निशुल्क की। समिति ने साढ़े पांच हजार ब्राह्मणों के भोजन की निशुल्क व्यवस्था छोले पनीर ,मटर पुलाव, मिक्स वेज, बथुआ का रायता, पूड़ी की निशुल्क कूपन से व्यवस्था की।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया जी ने मुख्य संरक्षक एवं पूर्व सांसद पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा को श्री अटल बिहारी वाजपेई रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया वहीं ब्राह्मण गौरव से श्रीमती नीता पटेरिया, विधायक प्रवीण पाठक, मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दण्डोतिया
को सायं 4:30 बजे सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य महिला संरक्षिका श्रीमती मधु भारद्वाज मुख्य परामर्शदाता कुलबीर भारद्वाज आनंद नारायण गौड़, मध्य प्रदेश सनाढ्य महासभा के प्रदेश संयोजक देवेंद्र उपाध्याय,के डी सोनकिया, डॉ अशोक मिश्रा, डॉ ओ एन कौल,अरुण शर्मा, एस के शर्मा, शशिकांत दीक्षित, राजीव पस्तोर, नरेन्द्र भारद्वाज, डॉ अरविंद बरुआ,जगदीश शर्मा रामप्रकाश शर्मा सेक्टर प्रभारी,पर्यवेक्षक गण सहित अनेकों उपस्थित थे। सम्मेलन में 5500 विप्र बन्धु व महिला शक्ति ने भोजन ग्रहण किया