Homeग्वालियर अंचलभवन निर्माण अनुमति की सम्पूर्ण प्रक्रिया अब ऑनलाइन, आवेदक स्वयं कर सकता...

भवन निर्माण अनुमति की सम्पूर्ण प्रक्रिया अब ऑनलाइन, आवेदक स्वयं कर सकता है आवेदन

भवन निर्माण अनुमति की सम्पूर्ण प्रक्रिया आॅनलाईन, एबीपीएएस-2 पोर्टल पर आवेदक स्वयं कर सकता है आवेदन: निगमायुक्त श्री कन्याल

ग्वालियर दिनांक 02 जनवरी 2023-  नगर निगम, ग्वालियर द्वारा भवन निर्माण की स्वीकृति के संबंध में म.प्र.शासन द्वारा ऑनलाईन पोर्टल एबीपीएएस-2 लागू किया गया है। जिसके माध्यम से ही नगर निगम, ग्वालियर द्वारा भवन निर्माण अनुमति की सम्पूर्ण प्रकिया का पालन कर ऑनलाईन प्रणाली द्वारा अनुमति दी जाती है। अनुमति से संबंधित समस्त शुल्क जमा कराने का ब्यौरा आवेदक के मोबाईल नम्बर पर प्रेषित किया जाता है तथा समस्त शुल्क का भुगतान पूर्ण रूप से आवेदक द्वारा ऑनलाईन किया जाना अनिवार्य है। आवेदक द्वारा ऑनलाईन पोर्टल एबीपीएएस-2 पर ऑनलाईन स्वयं भी आवेदन कर सकता है।
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रायः देखने में आ रहा है कि ऑनलाईन स्कूटनी अन्तर्गत प्रकरण की पूर्तियों न तो सम्बन्धित आर्किटेक्ट, इंजीनियर, नक्शा नवीश द्वारा समय पर की जाती है, और न ही इनके द्वारा भवन स्वामी को अवगत कराया जाता है। सभी आमजन भवन निर्माण की अनुमति हेतु ऑनलाईन आवेदन करते समय पोर्टल पर स्वयं का मोबाईल नम्बर दर्ज करायें जिससे भवन निर्माण अनुज्ञा से संबंधित प्रत्येक प्रतिक्रिया की जानकारी आपके मोबाईल नम्बर पर एस. एम. एस के माध्यम से प्राप्त हो सके।
निगमायुक्त श्री कन्याल ने बताया कि आवेदकगण ऑनलाईन पोर्टल एबीपीएएस-2 के होमपेज पर सिटीजन सर्च पर जाकर भी स्वयं के प्रकरण की स्थिति देख सकता है। भवन निर्माण की अनुमति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिये नगर निगम मुख्यालय स्थित भवन शाखा में भवन शाखा लिपिक से संपर्क कर सकते हैं एवं अनाधिकृत व्यक्तियों से किसी प्रकार का सम्पर्क एवं व्यवहार जोखिम पूर्ण हो सकता है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम में भवन अनुमति हेतु सिटी प्लानर, सहायक सिटी प्लानर विधानसभा वाइज भवन अधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यालय वाइज भवन निरीक्षक नियुक्त है। निगम मुख्यालय के कमरा नं. 102 में भवन अनुमति सेल स्थापित है। सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल के मोबाइल नम्बर 9644405830 एवं भवन शाखा लिपिक श्री ललित खटके के नम्बर 9589531563 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments