Homeग्वालियर अंचलविकास यात्रा से पूर्व केंद्रीय मंत्री तोमर ने कार्यकर्ताओं का किया...

विकास यात्रा से पूर्व केंद्रीय मंत्री तोमर ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

लाभ दिलाने में हमारी विकास यात्रा कैसे कारगर हो इसका ब्लू प्रिंट बनाकर हम विकास यात्रा करेंगे तो इसके सार्थक परिणाम आएंगे-तोमर
ग्वालियर  । हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं से जो लाभार्थी हुए हैं उनसे मिलना उनका सम्मान करना तथा जो लोग लाभ लेने से बचे हैं उनको लाभ दिलाने में हमारी विकास यात्रा कैसे कारगर हो इसका ब्लू प्रिंट बनाकर हम विकास यात्रा करेंगे तो इसके सार्थक परिणाम आएंगे । यह बात शनिवार को केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित विकास यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
मंच पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, जिला प्रभारी श्री जयप्रकाश राजोरिया, बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल गोयल उपस्थित थे।
श्री तोमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने हमेशा एक ही बात कही कि सरकार हमारे लिए साधन नहीं है, साध्य है। लोकतंत्र में यह साधन जरूरी है लोगों की सेवा करने के लिए इसलिए यह साधन हमें चाहिए लेकिन यह साधन हमारी मंजिल नहीं है। यह बात हम सब के ध्यान में हमेशा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के मन में विचार और पद्धति की मजबूती चाहिए। विचार और व्यक्ति मजबूत होगी तो कोई भी परिस्थिति आपको हिला नहीं पाएगी और ना डिगा पाएगी। आज भी हम दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है या कठोर सच्चाई है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा का आयोजन है। इस विकास यात्रा में से नवंबर 2023 में भाजपा की दोबारा इस मध्यप्रदेश में सरकार स्थापित करनी है।
विकास यात्रा संकल्प की यात्रा है: तुलसी सिलावट
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने 5 फरवरी संत रविदास जयंती से प्रारंभ होने वाली यह विकास यात्रा संकल्प की यात्रा है। हमारी सरकार ने अनेकों जनहितकारी योजनाएं चलाई गई। इन योजनाओं के कारण गरीब लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना काल में निशुल्क वैक्सीनेशन भी किया। हमारी सरकार द्वारा गरीबों को अनाज तो किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है।
ग्वालियर के सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि इस विकास यात्रा के दौरान जो लोग लाभ से वंचित हैं ऐसे लोगों को चिन्हित करना तथा उन को लाभ दिलाने का प्रयास करना हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को इस यात्रा के साथ चलकर जिस उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है उन उद्देश्यों की पूर्ति करने में हमें महत्वपूर्ण योगदान देना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा हमारे शहर में अनेक विकास कार्य किए गए है। हमें विकास यात्रा के दौरान जनता के बीच उन सभी विकास कार्यों की चर्चा करनी होगी तथा उन्होंने कहा कि जो पात्र हितग्राही लाभान्वित होने से शेष बचे हैं उन्हें भी हमें लाभान्वित कराना होगा। उन्होंने कहा कि हमें पूरी सकारात्मकता के साथ अपनी बात रखनी होगी।
इस बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता श्री वेद प्रकाश शर्मा श्री कमल माखीजानी, रामबरन सिंह गुर्जर राजकुमार परमार ओमप्रकाश शेखावत आशीष प्रताप सिंह राठौर जवाहर प्रजापति आशीष अग्रवाल राकेश माहोर अशोक शर्मा‌ के अलावा
जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष तथा प्रभारी, पार्षद प्रत्याशी, विकास यात्रा के वार्ड प्रभारी शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू सेंगर ने किया एवं आभार जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने किया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments