ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन विकास यात्रा शेख की बगिया में समापन हुआ
ग्वालियर /। विकास यात्रा जन-जन की यात्रा है। इस यात्रा का उद्धेश्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सर्वहारा वर्ग के लिए किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। यह बात सोमवार को विकास यात्रा के दूसरे दिन शेख की बगिया में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने विकास यात्रा के समापन के अवसर पर कहीं।
इस अवसर पर सभापति श्री मनोज तोमर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम छोर पर बेठे व्यक्ति को भी शासन की योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही कहा कि क्षेत्र में विकास तेजी से हो इसके लिए विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया जा रहा है।
विकास यात्रा का दूसरा दिन राम मंदिर चैराहे से प्रांरभ होकर विकास यात्रा सूबे की गोठ, रामकुई, बावन पायगा, शंति नगर होते हुए शेख की बगिया पहुंची। विकास यात्रा के दौरान घर-घर जाकर आमनागरिकों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया तथा नागरिकों की समस्या सुनकर मौके पर ही उनका समाधान किया गया। सभा का संचालन मंडल महामंत्री गौरव बाजपेई ने किया एवं आभार अचल चौधरी ने किया।
शेख की बगिया में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुंच कर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सभापति मनोज तोमर आदि नेताओं ने बेटियों का रौली चावल लगाकर सम्मान किया गया।
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा का शुभारम्भ वार्ड 35 स्थित राम मंदिर से किया गया। इस अवसर पर सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चैधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व सभापति राकेश माहोर, विनय जैन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलीमा शिंदे, महेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनोज मुटाटकर, पार्षद श्री रवि तोमर हेमलता बुधौलिया संजय सिंघल अजय तिवारी, नरेंद्र चौहान, नवीन परांडे राजकुमार सोनी वार्ड की विकास यात्रा प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी राठौर सह प्रभारी हेम शाक्य डा रामहेत इमले, श्रीमती ज्योति इमले श्रीमती रुचिका गुप्ता महेंद्र मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का वितरण पात्र हितग्राहियों को किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी और सभापति श्री मनोज तोमर ने सफाई कर्मियों का पुष्प माला और शाल के साथ सम्मान किया गया।
विकास यात्रा के दौरान जगह जगह नेताओं का क्षेत्रीय लोगो ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया तथा प्रदेश सरकार की जनहित या अधिकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे थे ।