प्रदेश की छवि को कलंकित करने वाली कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए- पवैया
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश को मंदिरा प्रदेश कहा जाने पर भाजपा किया ने विरोध प्रदर्शन
ग्वालियर / प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश को मंदिरा प्रदेश कहा जाने पर भाजपा महानगर ग्वालियर ने विरोध प्रदर्शन महाराज बाड़े पर किया। इस अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मध्य प्रदेश को मंदिरा प्रदेश कहकर कमलनाथ जी ने प्रदेश को कलंकित और बदनाम करने का दुस्साहस किया है वहीं मध्यप्रदेश की करोड़ों जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने तक की बात की है उन्होंने कहा कि पहले मंदिर से शराब की दुकान की दूरी 50 मीटर की थी जिसे बढ़ाकर 100 मीटर की गई है।
श्री पवैया ने कहा कि क्या अहाते बंद होने का दर्द कांग्रेसियों को हो रहा है इसलिए जहां हमारे मुख्यमंत्री ग्लोबल समिट करके दुनिया भर के लोगों को बुलाकर राष्ट्रों के अध्यक्षों को बुलाकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश की छवि को कलंकित करने वाली कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
इस प्रदर्शन में सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजोरिया भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री अरुण चतुवेर्दी श्री जय सिंह कुशवाह श्री वेद प्रकाश शर्मा बीजविकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल गोयल शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा नितेश शर्मा के अलावा जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमलनाथ के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
RELATED ARTICLES