ग्वालियर / पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने मंगलवार को मध्यप्रदेश बाँस एवं शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित बाँस शिल्प बोर्ड कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्होंने पदभार संभाला। इस अवसर पर श्री लोकेन्द्र पाराशर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
बाँस एवं शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री पिरौनिया पदभार ग्रहण करने के बाद एक मार्च को पहली बार ग्वालियर आयेंगे। श्री पिरौनिया अपरान्ह 3:30 बजे पंजाबमेल से ग्वालियर पहुँचेंगे। ग्वालियर आगमन पर विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया जायेगा। श्री पिरौनिया 2 व 3 मार्च को दतिया व भाण्डेर के प्रवास पर रहेंगे।