Homeदेशकश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या करने वाले आतंकवादी ढेर

कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या करने वाले आतंकवादी ढेर

कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या करने वाले आतंकवादियों को कश्मीर में मार गिराया गया है। इसके साथ ही कश्मीर में अवंतीपोरा के पडगामपोरा इलाके में सेना और आतंकियों के बीच सोमवार रात से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई। मंगलवार दोपहर तक सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बाकी आतंकियों की तलाशी अभी भी चल रही है

डीआईजी रईस मोहम्मद भट ने बताया कि पहले मारा गया आतंकी अकीब मुश्ताक भट और दूसरा आतंकी एजाज अहमद भट है। एजाज, जैश के लिए काम करता था।

अकीब वही आतंकी था, जिसने रविवार को ATM सुरक्षाकर्मी और कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या कर दी थी। अकीब ए कैटेगरी का लिस्टेड आतंकी था। उसने शुरुआत में हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम किया, इन दिनों वह TRF के साथ काम कर रहा था

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments