Homeग्वालियर अंचलक्या ग्वालियर दक्षिण में कई दावेदारों से निपटने भाजपा ने संघ के...

क्या ग्वालियर दक्षिण में कई दावेदारों से निपटने भाजपा ने संघ के पूर्व प्रचारक को सौंपी विधानसभा संयोजक की कमान ?

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 230 विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों के नामों की घोषणा कर दी है । पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  प्रचारक रहे विवेक जोशी को कमान सौंपकर कई संकेत दिए।

ग्वालियर नगर की 3 विधानसभाओं के संयोजक भी तय कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकटता रखने वाले पूर्व प्रचारक विवेक जोशी को दक्षिण विधानसभा, व्यवसाई पारस जैन को ग्वालियर पूर्व विधानसभा और जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के खासम खास माने जाने वाले अरुण कुलश्रेष्ठ को ग्वालियर विधानसभा की कमान सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष के बुलावे पर भोपाल में सभी 230 विधानसभा के संयोजक की बैठक शनिवार को भोपाल में बुलाई गई थी । पार्टी ने पूर्व में ही व्यक्तिगत चर्चा के बाद इनकी रजामंदी से इनके नाम तय कर लिए थे। जानकारी के अनुसार पार्टी नेतृत्व द्वारा शीघ्र ही विधिवत इनकी सूची जारी कर दी जाएगी।
ग्वालियर की बात करें तो पूर्व विधानसभा के प्रभारी बनाए गए पारस जैन मूलतः व्यवसाई हैं और पार्टी पहले भी कई चुनावों में इनका इस्तेमाल कर चुकी है।
उधर अरुण कुलश्रेष्ठ पिछले लंबे समय से सक्रिय रूप से कहीं नजर नहीं आ रहे थे अब उन्हें ग्वालियर विधानसभा का प्रभारी घोषित किया गया है। जिलाधक्ष
अभय चौधरी से अरुण कुलश्रेष्ठ की निकटता है अतः इस जिम्मेदारी के पीछे यही मुख्य कारण माना जा रहा है हालांकि पहले भी जब अभय चौधरी जिला अध्यक्ष थे उस समय भी अरुण कुलश्रेष्ठ उनकी टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  का निर्वहन करते रहे।
जहां तक विवेक जोशी की बात है वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सीधा जुड़ाव रखने वाले नेता माने जाते हैं। समय-समय पर जिले में पार्टी अनेक संगठनात्मक गतिविधियों में उनका इस्तेमाल करती रही है । वो लंबे समय से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और इसके अंतर्गत लगातार सक्रिय रहे हाल ही में दक्षिण विधानसभा विकास यात्रा के प्रभारी के रूप में पार्टी ने उनका इस्तेमाल किया।
उल्लेखनीय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव मैं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के चयन को एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है कई नेता दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं ऐसी स्थिति में पार्टी को चुनावी गतिविधियों के संयोजन हेतु किसी समझदार व सबके बीच मेल मिलाप रखने वाले संगठनात्मक चेहरे की आवश्यकता होगी यही वजह है की पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब है कि विवेक जोशी 1983 से लेकर 1995 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं इस दौरान उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  संगठन मंत्री सहित कई अन्य संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन भी किया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments