Homeग्वालियर अंचलभाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा संकल्प के साथ मन लगाकर कार्य...

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने कहा संकल्प के साथ मन लगाकर कार्य करने की आवश्यकता

हमने राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है… अजय जामवाल
भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
ग्वालियर / आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, इसके पीछे कार्यकर्ताओं का समर्पण और मेहनत है। हमें नए कार्यकर्ताओं का पार्टी में समावेश करने के साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की चिंता करने की आवश्यकता है। आज हमारी प्राथमिक इकाई बूथ को मजबूत करने की आवश्यकता है यदि हमने बूथ जीता तो चुनाव जीता। इस संकल्प के साथ मन लगाकर कार्य करने की आवश्यकता है। हमने राष्ट्र के पुनर्निर्माण करने का संकल्प लिया है, यह संकल्प सत्ता में लगातार रहकर ही दूर किया जा सकता है। उक्त बात रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने भाजपा जिला ग्वालियर ग्रामीण की बैठक में कही।
इस अवसर पर श्री जीतू जिराती संभागीय प्रभारी, भारत सिंह कुशवाह राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कौशल शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला ग्वालियर ग्रामीण एवं विशेष अतिथि के रूप में मदन कुशवाह प्रदेश मंत्री भाजपा मंचासीन रहे।
बैठक का शुभारंभ मां भारती एवं भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंच कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचे इस बात की चिंता करनी है एवं नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है।
कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। आप सभी के समर्पण के साथ ही हम भाजपा संगठन को उच्च शिखर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक माहौर ने एवं आभार जिला उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, इमरती देवी सुमन अध्यक्ष लघु उद्योग विकास निगम, सीताराम बाथम अध्यक्ष मछुआ कल्याण प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष,डॉ. विवेक मिश्रा, जिला महामंत्री विपिन आनंद ,दीपक माहौर ,कोमल पवैया ,जिला उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा,दामोदर गुप्ता, विनोद बघेल, अमरदीप औलख,जिला मंत्री सी.के शर्मा, रविंद्र राणा, जयेंद्र गुर्जर,मो.रईस खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, मुकेश भार्गव, हिमांशु परसेडिया, श्याम पांडे, राकेश शिवहरे, उत्तम बंजारा, केशव सिंह राणा, नरेंद्र किरार ,चरण सिंह राणा ,आकाश भदोरिया, बेताल कुशवाह जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, दिनेश भार्गव, जिनेंद्र किरार आलोक पाठक हनुमंत शुक्ला, वीरेंद्र चौरसिया, धीरेंद्र शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर ग्रामीण के सभी जेस्ट एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments