Homeग्वालियर अंचलअनंत पैठ-आंतरी स्टेशन के बीच अंडरपास निर्माण के कारण आवागमन एक साल...

अनंत पैठ-आंतरी स्टेशन के बीच अंडरपास निर्माण के कारण आवागमन एक साल के लिये बंद, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील

अनंत पैठ-आंतरी स्टेशन के बीच अंडरपास निर्माण की वजह से वैकल्पिक मार्ग बनाए
आम जन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील
अंडरपास पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था भी होगी

ग्वालियर / ग्वालियर जिले के अंतर्गत अनंत पैठ-आंतरी स्टेशन के बीच अंडरपास बनाए जा रहे हैं। रेलवे पटरी को क्रॉस कर जा रहे जिन मार्गों पर अंडरपास बनाए जाने हैं, वहाँ आवागमन के लिये वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर अंडरपास वाले स्थानों से आवागमन को एक साल के लिये बंद किया गया है। यहाँ से गुजरने वाले नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम भितरवार से अंडरपास निर्माण के दौरान इन स्थलों पर कानून एवं पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के लिये कहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने उप मुख्य अभियंता उत्तर मध्य रेलवे झाँसी द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्देश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments