मध्यप्रदेश में भाजपा से जुड़े तमाम नेताओं के बीच जारी टकराव और बयानबाजी को लेकर अब पार्टी नेतृत्व ने सख्त रवैया अपना लिया है। इसी के चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ गुना शिवपुरी के सांसद के पी यादव द्वारा की गई बयानबाजी उन्हे भारी पड़ गई है सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने सिंधिया को लेकर की गई बयानबाजी पर श्री यादव को फटकार लगाई है साथ ही आगे से सयम बरतने को कहा है।केपी यादव ने दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बयान दिया था. उनपर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए केपी यादव ने कहा था कि यादव समाज के सम्मेलन में मुझे छोड़कर सभी को बुलाया गया. बड़े लोगों को तोड़ने की नहीं, जोड़ने की राजनीति करनी चाहिए. वहीं, सिंधिया ग्रुप की नेता इमरती देवी ने यह दावा किया था कि केपी यादव को इस बार टिकट नहीं मिलेगा
उधर केपी यादव को जहां फटकार लगाई गई है वहीं सूत्रों का कहना है कि सागर की मेयर संगीता तिवारी के पति को बीजेपी प्रदेश कार्य़समिति के सदस्य सुशील तिवारी को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, उन्होंने मौजूद प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था और नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। इस नोटिस के एक घंटे के अंदर ही सुशील तिवारी ने माफी मांग ली। उन्होंने दावा किया कि यह सोशल मीडिया पोस्ट दफ्तर के स्टाफ की गलती से हुआ है और उसे नौकरी से हटा दिया गया है।