Homeग्वालियर अंचलअनूप और विजयवर्गीय की मुलाकात : बहुत कुछ कहती हैं यह तस्वीरें

अनूप और विजयवर्गीय की मुलाकात : बहुत कुछ कहती हैं यह तस्वीरें

पार्टी टिकट दे न दे दक्षिण से चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद सुर्खियों में बने बीजेपी नेता व प्रदेश सरकार के मंत्री अनूप मिश्रा को पार्टी के राष्ट्रीय

महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने अपने अल्प ग्वालियर प्रवास के दौरान चर्चा के लिए बुलाया  चर्चा में क्या कुछ बातचीत हुई यह तो पता नहीं चल सका है लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चर्चा का विषय बेहद गंभीर है। सूत्रों के अनुसार श्री विजयवर्गीय ने श्री मिश्रा को बातचीत के लिए दिल्ली  भी बुलाया है।

उल्लेखनीय ही की  कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के भतीजे की शादी समारोह से एक दिन पहले दिल्ली से  ग्वालियर आए थे। यहां वे कुछ देर रुकने के बाद रवाना हो गए। इस बीच उन्होंने अनूप मिश्रा के साथ अलग से बातचीत की। माना जा रहा है कि भाजपा महामंत्री ने दक्षिण विधानसभा से उनकी उग्र दावेदारी को लेकर  बातचीत की है। चर्चा की जो तस्वीरे सामने आईं हैं उसमें गंभीर मुद्रा  में दोनों नेता अपनी बात करते नजर आ रहे हैं। अब इसके तमाम निहितार्थ लगाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments