Homeप्रमुख खबरेंमंत्री जी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने की हिम्मत नहीं जुटा...

मंत्री जी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाया ग्वालियर प्रशासन ,पोल खुली लचर सरकारी स्वास्थ सेवाओं की

मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ग्वालियर के निकट एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए उन्हें ग्वालियर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे के बाहर बताई गई है। उधर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के घायल होने के बाद ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने को लेकर इस बात की चर्चा जोर शोर से चल रही है कि अंचल का सबसे बड़ा जयारोग्य चिकित्सालय समूह सहित पूर्ण विकसित जिला अस्पताल यहां मुरार में संचालित होने के बावजूद मंत्री को स्वास्थ्य लाभ के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती क्यों करना पड़ा ? लोगों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है साथ ही जयारोग्य चिकित्सालय समूह और जिला अस्पताल पर भी करोड़ों का खर्चा सरकार द्वारा किया जा रहा है बावजूद यहां की स्वास्थ्य सेवाएं इतनी लचर है कि जब सरकार के किसी मंत्री को चोट लगी तो उन्हें यहां भर्ती करने के बजाए प्राइवेट अस्पताल की सेवाएं लेना अधिक उचित समझा गया।

ज्ञात हो राज्य मंत्री श्री ओ पी एस भदौरिया का वाहन मंगलवार को ग्वालियर – भिण्ड मार्ग पर भिण्ड जिले के अंतर्गत मालनपुर के समीप एक अनियंत्रित ट्रेक्टर से टकरा गया। जिससे श्री भदौरिया व उनके साथ वाहन में सवार दो अन्य व्यक्तियों को चोटें आई हैं। राज्य मंत्री श्री भदौरिया व उनके साथ घायल हुए लोगों को बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।
नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल बिरला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए राज्य मंत्री श्री भदौरिया एवं उनके सहयोगी स्टाफ का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। साथ ही राज्यमंत्री श्री भदौरिया का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि राज्य मंत्री श्री भदौरिया को सिर में चोट आई है, जिसका उपचार किया जा रहा है। वे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। कलेक्टर श्री सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री चंदेल मंगलवार को मुरार ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इसी दौरान उन्हें राज्य मंत्री श्री भदौरिया के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। उन्होंने वहीं से मोबाइल फोन से बिरला हॉस्पिटल प्रबंधन को जल्द से जल्द इलाज के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही अपना भ्रमण कार्यक्रम बीच में छोड़कर दोनों अधिकारी सीधे बिरला हॉस्पिटल पहुँचे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments