Homeग्वालियर अंचलग्वालियर आए भाजपा क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री ने ली कई बैठकें

ग्वालियर आए भाजपा क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री ने ली कई बैठकें

कहा कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कुचक्रो को तोडने के लिए जुटे कार्यकर्ता,  किया सामाजिक समरसता का आव्हान

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया है। परंतु कांग्रेस ने यह कभी नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अपने पूरे जीवन को देश और जनता को समर्पित कर दिया है। वहीं, कांग्रेस की लीडरशिप देश के अंदर अप्रासंगिक हो गई है। कांग्रेस अपना अस्तित्व खोती जा रही है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। वह केवल एक वर्ग का समर्थन चाहती है लेकिन कांग्रेस ने उस वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि लोगों को भ्रमित करके इतने सालों तक राज करती रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने ग्वालियर में रितुराज होटल में आकांक्षी विधानसभा, अनुसूचित जाति मोर्चा, विस्तारक एवं ग्वालियर चंबल संभाग की अलग-अलग बैठकों को संबोधित करते हुए कही।
श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश में चुनाव आते ही झूठ और भ्रम की राजनीति शुरू कर देती है और जनता को बरगलाने की कोशिश करती है। हमें सतर्क रहकर कांग्रेस के मंसूबे को जनता के बीच उजागर करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता में विश्वास करती हैं। सामाजिक समानता, जातिगत भेदभाव एवं अस्पृश्यता का जड़मूल से उन्मूल कर लोगों में परस्पर प्रेम एवं सौहार्द बढ़ाना ही पार्टी का एकमात्र उद्देश्य हैं इससे समाज के सभी वर्गो के बीच एकता स्थापित होती है।
श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि कांग्रेस का विकास से कोई लेना देना नहीं रहा है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती केन्द्र सरकार ने ए से लेकर जेड तक और जमीन से लेकर हवा तक घोटाले किए। जिसका आज परिणाम है कि वह सत्ता से बाहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे कुचक्रो को तोडने के लिए जुट जाएं।
इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी प्रो. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, श्री जगदीश देवड़ा, डॉ. प्रभुराम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चिंतामणि मालवीय उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा ने किया एवं आभार जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम ने माना।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments