ग्वालियर /भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने एक बार फिर लंबी चुप्पी के बाद दक्षिण विधानसभा से टिकिट की दावेदारी की है एक समाचार पत्र के यू ट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में यह पूछे जानेपर की उन्होंने वाकई दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है या यह केवल चुनावी स्टंट मात्र है इसके जवाब में श्री मिश्रा ने कहा कि स्टंट का खेल मैं खेलता नहीं जो अंदर है वो बाहर है उन्होंने कहा कि मैनें पार्टी को बताया है कि मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं और दक्षिण विधानसभा से लड़ना चाहता हूं,पहले भी में लड़ चुका हूं और भगवानसिंह यादव को मैने हराकर जीत हासिल की थी।
पार्टी यदि उन्हें टिकट नहीं देगी तो वे क्या कदम उठाएंगे इसके जवाब में श्री मिश्रा ने कहा कि मैं मानता ही नहीं कि पार्टी उन्हे टिकट क्यों नहीं देगी ? श्री मिश्रा ने कहा कि मेरी कमियां पार्टी मुझे बताएगी सच में वो कमियां ऐसी होंगी कि में चुनाव हार रहा हूं ,मेरा व्यक्तित्व मेरी उम्र चुनाव लड़ने योग्य नहीं है कुछ तो वो कहेंगे तो मैं मानता ही नहीं कि चुनाव का टिकट मुझे नहीं मिलेगा , मैं जिसे मानता ही नहीं तो उसपर प्रतिक्रिया क्या दूं।
यह पूछे जानेपर कि दक्षिण विधानसभा सीट से आधा दर्जन से अधिक दावेदार हैं और इसका फायदा विपक्ष भी उठा सकता है श्री मिश्रा ने कहा कि महत्वाकांक्षा यदि राजनीति में नहीं होगी तो कहां होगी अति महत्वाकांक्षा गलत है टिकिट कोई भी मांगे लेकिन पार्टी का सिंबल जिसे मिलेगा वो चुनाव लड़ेगा यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरा है। यह पूछे जानेपर कि दक्षिण विधानसभा से यदि आप विधायक बन जाते हैं तो प्राथमिकता क्या होगी ? श्री मिश्रा ने कहा कि गली मोहल्लों में सड़क निर्माण,यातायात वयस्था, एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर निर्माण,पेयजल की उपलब्धता आदि उनकी प्राथमिकता होगी