ग्वालियर /डीजे के साथ बेलगाम तरीके से शहर में निकल रहे ताजियों पर प्रतिबंध और पाकिस्तान भाग गई अंजू के पिता गया प्रसाद की जांच को लेकर हिंदू महासभा नेताओं ने आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज , जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा आदि के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में जिला प्रशासन ने डी जे साउण्ड के साथ ताजिऐ को सडकों पर निकालने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। जिससे सडकों पर यातायात बाधित ना हो सकें। लेकिन इस बार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के मौन होने से 20 फूट ऊंचाई के ताजिऐं बडे बडे डी जे साउण्ड के साथ निकाले जा रहे है जिससे ट्रेफिक व्यस्था चौपट हो रही है। इस पर सख्त कार्यवाही करने के अलावा पाकिस्तानी लव जिहाद में सक्रिय अंजू के पिता गया प्रसाद का मामला भी ज्ञापन में उठाया गया । इसमें कहा गया है कि जिन्होने ईसाई धर्म अपनाकर देश के सबसे बडी सुरक्षा बल केंद्र बी एस एफ के समीप चार दशक से मकान बनाकर रहने की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।