ग्वालियर / 12वा निशुल्क सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय प्रांतीय सम्मेलन ग्वालियर मे 29 अक्कोटूबर को चेम्बर आफ कामर्स भवन, श्री अचलेश्वर रोड ,लश्कर पर होगा।चेम्बर के दोनो हाल एक में भोजन तथा दुसरें में विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय जिनका नामाकरण ब्रह्म शिरोमणी श्रद्वेय श्री आनंद नारायण गौड़ सभागार , एवम मुख्य महिला संरक्षिका स्वर्गीय पूर्व पार्षद श्रीमती मधु भारद्वाज सभागार रखा गया हैं ।जिसमें सनाढय, भार्गव, कान्यकुव्ज , आदिगोड़,महाराष्ट्रीयन, जिझोतिया, गुजराती, ब्रह्म भट्ट, मैथिल,बरूआ , सरयुपारी,पंजाबी ,कश्मीरी सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों को लेकर बैठक ब्राह्मण युवक – युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति, पालकी समिति , सामूहिक विवाह सहित इन सबकी सर्वोच्च ईकाई सर्व ब्राह्मण महासमिति की बैठक संस्थापक डां जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता मे दिनांक रविवार 13 अगस्त 2023 दोपहर 3:30 बजे गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा पूजन के साथ श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर, श्री अचलेश्वर मंदिर रोड लश्कर पर सम्पन्न हुई ।
बैठक में संस्थापक डां जयवीर भारद्वाज ने कहा कि सम्मेलन में सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों के रजिस्ट्रेशन नि: शुल्क होगें । भाग लेने वालों की जानकारी हेतु स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। 24 अगस्त से पंजीयन पत्रक पूजन के लिये सर्व ब्राह्मण महासंघ के महामंत्री रामनारायण मिश्रा को अध्यक्षता हेतु आंमत्रित किया है। सम्मेलन के लिऐ कोई भी सार्वजनिक धनसंग्रह ( चंदा ) नही किया जाएगा । निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराने पर दो ब्राह्मणों के भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गयी है। महिला समिति एवं युवा समिति का भी जल्दी गठन किया जाएगा। सम्मेलन में भोपाल, जबलपुर, रीवा, सागर, चंबल , होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, गुना, में पंजीयन केंद्र भी विवाह योग्य युवक युवती सम्मेलन के लिए निशुल्क पंजीयन किए जाएंगे। विदेशो मे विवाह योग्य सभी उपवर्गीय ब्राह्मण भी अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन ओनलाइन निशुल्क करा सकेगें।
नवनिर्वाचित ब्राह्मण सभा, मुरार के अध्यक्ष श्री राम आत्माराम पाठक का सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया।
संस्थापक डां जयवीर भारद्वाज ने सर्व सम्मति से सम्मेलन का प्रधान मुख्य संरक्षक श्री अनूप मिश्रा , मुख्य परामर्शदाता कुलवीर भारद्वाज , मुख्य संयोजक नरेश कटारे , संयोजक गण – डां मुन्नालाल शर्मा , रवि आनंद गौड, शशीकांत दीक्षित , ब्रजेश चतुर्वेदी कोघोषित किया इसी क्रम में
अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, सयुक्त अध्यक्ष श्यामबाबू शर्मा ,
स्वागताध्यक्ष – डां अशोक मिश्रा ,
स्वागत मंत्री- रामप्रकाश शर्मा,
स्मारिका संयोजक – रामनारायण मिश्रा,
वरिष्ट उपाध्यक्ष – अशोक शर्मा,अनिरूद्व चतुवेर्दी, श्री राम पाठक, राकेश नायक , एस के शर्मा, महेश मिश्रा,डा अनिल शर्मा, अरविंद शुक्ला ,एडवोकेट जे पी शर्मा, रामबाबू शर्मा, एस डी सारस्वत,श्रीराम शर्मा, नरेंद्र चतुर्वेदी, राजीव पोस्तोरे , नरेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र-नरेंद्र भारद्वाज, डा अरविंद कुमार शुक्ला, रामनिवास शर्मा पंडितजी,
महामंत्री -भूवनेश्वर सोनू बाजपेई,
संयुक्त महामंत्री- हेमंत एडीशन शर्मा, प्रवक्ता – पंडित गिरराज शरण शर्मा ,
कोषाध्यक्ष- रवींद्र नाथ नायक,
संगठन मंत्री- लाखन लाल भार्गव , एडवोकेट दिनेश पाराशर,
मंत्री गण – संगम भार्गव, अवनीश ललित गौड, मनोज त्रिपाठी , अतुल कवीश्वर , नरेश पचौरी सूरो , ब्रजेश पाठक,
सूचना प्रसारण मंत्री- अभिषेक द्विवेदी, दीपक शर्मा ,नरेंद्र शर्मा बाबी, अशोक कुमार शर्मा मुरार वाले,
प्रचार मंत्री – देवेंद्र श्याम शर्मा, राजू पंडित ,कपिल भार्गव,
कार्यालय व्यवस्थापक- कार्तिक शर्मा,
सर्व सम्मति से बनाए गये।
प्रचारमंत्री देवेंद्र श्याम शर्मा के जन्मदिन पर सभी ने माल्यार्पण कर बधाईयां दी।
बैठक में प्रकाश नारायण शर्मा, कुलबीर भारद्वाज, श्याम बाबू शर्मा, भुवनेश्वर सोनू बाजपाई, रविंद्र नाथ नायक, डॉ अशोक मिश्रा,रामबाबू शर्मा,श्री राम पाठक, नरेश पचौरी सूरो, प्रदीप आरौली शर्मा, श्रीमती हनी शर्मा ,श्रीमती सरोज मिश्रा,श्रीमती सुधा दीक्षित , श्रीमती प्रिया शर्मा ने विचार व्यक्त किए। बैठक में विप्रजन,मातृशक्ति ,युवा शक्ति सेकडों की संख्या मे भाग लिया।