Homeदेशदैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या

अररिया/ बिहार के अररिया   में अपराधियों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला जिले के रानीगंज प्रखंड का है। मृत पत्रकार विमल सिंह यादव दैनिक जागरण अखबार में प्रखंड रिपोर्टर के रूप में पिछले कई वर्षों से कार्यरत थे।

वह रानीगंज प्रखंड के बेलसरा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में रानीगंज बाजार के करीब ही अपना नया आवास बनाकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास कुछ लोग पत्रकार के रानीगंज स्थित आवास पर पहुंचे, और आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आए अपराधी उनको गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद आनन-फानन में घायल विमल सिंह यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।इधर घटना के बाद भारी संख्या में जिले के पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और तीखा आक्रोश जताया। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सचिव अमित कुमार अमन, राकेश कुमार, मिंटू सिंह, फुलेंद्र मल्लिक, आमोद शर्मा, रवि भगत सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। पत्रकार संघ ने असुरक्षा को लेकर आंदोलन करने की भी बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments