Homeप्रमुख खबरेंगोवा के मुख्यमंत्री बोले सनातन को बचाने के लिए कांग्रेस को खत्म...

गोवा के मुख्यमंत्री बोले सनातन को बचाने के लिए कांग्रेस को खत्म करना बहुत जरूरी

प्रवीण दुबे

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए ग्वालियर आए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है ।

श्री सावंत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे तमाम जन कल्याणकारी कार्यों सहित वन नेशन वन इलेक्शन का पुरजोर तरीके से समर्थन करते हुए इसे देशहित में उठाया गया कदम निरूपित किया।

कांग्रेस समर्थित विपक्षी गठबंधन पर करारा हमला करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने  कहा यूपीए ने अपना नाम बदला है उनका एजेंडा नहीं बदला है नाम बदलने से नीतियां नहीं बदलती और उनकी एकमात्र नीति  देश से सनातन  धर्म को समाप्त करना है इनका यही एजेंडा भी है श्री सावंत ने कहा कि इंडिया गठबंधन एक सोची समझी रणनीति  के तहत सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए काम कर रहा है यही वजह है जब मुंबई  में इंडिया का सम्मेलन होता है तभी तमिलनाडु से उदयनिधि का सनातन धर्म समाप्त करने संबंधी बयान आता है।सभी हिंदू धर्मावलंबियों को इसका विरोध करना चाहिए ।श्री सावंत ने सनातन धर्म को समाप्त करने संबंधी बयान पर कहा कि भारत में अंग्रेज डच पुर्तगाली  आदि भी हिंदू धर्म को समाप्त नहीं कर सके तो कांग्रेस कैसे सनातन धर्म को समाप्त करने का सपना देख सकती है उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन को बचाने के लिए कांग्रेस को खत्म करना बहुत जरूरी है।

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के समर्थन में जारी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर श्री सावंत ने कहा कि पिछले कई दिन से वे मध्य प्रदेश में है और यात्रा के साथ चल रहे यात्रा को जनता का पुरजोर आशीर्वाद मिल रहा है जिसे देखकर कहा जा सकता है की मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की विजय होने वाली है श्री सावंत ने शिवराज सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश विकास के पद पर तेजी से अग्रसर है और जनता के हित में शिवराज सरकार ने जो निर्णय लिए हैं उससे प्रदेश की जनता की स्थिति बहुत बेहतर हुई है।

गोवा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री सावंत ने कहा कि यह बात सच नहीं है की गोवा से हिंदू पलायन कर रहे हैं उन्होंने इस बात से भी इनकार किया की गोवा में गौ मांस बेचे जाने की छूट है उन्होंने कहा की गोवा में गोम्स की बिक्री पर प्रतिबंध है। चर्चा के दौरान भाजपा अध्यक्ष अभय चौधरी,प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments