Homeव्यापारमध्यप्रदेश में नगदी संकट पर बोले शिवराज इसके पीछे साजिश

मध्यप्रदेश में नगदी संकट पर बोले शिवराज इसके पीछे साजिश

एमपी, गुजरात और बिहार में नगदी का संकट: बैंक अफसर; शिवराज सिंह ने कहा- इसके पीछे साजिश

नई दिल्ली.   गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश में नगदी का संकट पैदा हो गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक बैंक अफसर का कहना है कि रिजर्व बैंक की ओर से नकदी का प्रवाह घटने की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं। इसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। राज्य सरकारें भी आरबीआई के संपर्क में हैं। उधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बाजार से 2000 रुपए के नोट गायब हो रहे हैं। इस बारे में उन्होंने केंद्र सरकार से बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इससे सख्ती से निपटेगी।

राज्य में कुछ जगह एटीएम में नोटों की कमी

– मध्य प्रदेश के शाजापुर में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “नोटबंदी से पहले 15 लाख करोड़ रुपए की नगदी चलन में थी। इस प्रक्रिया (नोटबंदी) के बाद यह बढ़कर 16 लाख 50 हजार करोड़ रुपए हो गई, लेकिन बाजार से 2000 का नोट गायब हो रहा है।”

– मुख्यमंत्री राज्य में कुछ स्थानों पर एटीएम में पैसों की कमी की खबरों का जिक्र कर रहे थे।

सरकार इससे सख्ती से निपटेगी

– मुख्यमंत्री ने कहा, “लेकिन दो-दो हजार के नोट कहां जा रहे हैं, कौन दबाकर रख रहा है, कौन नकदी की कमी पैदा कर रहा है। यह षड्यंत्र है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि दिक्कतें पैदा हों। सरकार इससे सख्ती से निपटेगी।”

– शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्र सरकार के सामने भी उठाया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments