Homeदेशअसम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जयराम रमेश की गाड़ी...

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान फिर बवाल हो गया है। जयराम रमेश की गाड़ी पर हमला किया गया है। कांग्रेक नेता ने दावा किया है कि असम में जब से उनकी यात्रा शुरू हुई है, लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनौतियां पेश की जा रही हैं। रविवार को भी उनकी गाड़ी पर हमला किया गया, विंडशील्ड पर जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टीकर लगे थे, उन्हें भी फाड़ दिया गया।

सोशल मीडिया पर अपनी गाड़ी की तस्वीर शेयर करते हुए जयराम रमेश ने लिखा कि सुनीतपुर में कुछ समय पहले मेरी गाड़ी पर हमला किया गया। बीजेपी के गुंडों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टीकर भी फाड़ दिए। उनकी तरफ से पानी फेंका गया और यात्रा के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हमने संयम बनाकर रखा और वहां से निकल गए। इसमें असम के मुख्यमंत्री का हाथ है। हम डरने नहीं वाले हैं।

वैसे इससे पहले भी असम में ही कांग्रेस की यात्रा पर हमला हो चुका है, तब भी पार्टी ने बीजेपी पर ही आरोपों के तीर छोड़े थे। असल में कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि असम के उत्तरी लखीमपुर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला हुआ था। कई बैनर और पोस्टर फाड़ दिए गए थे। तब जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा था कि असम के लखीमपुर में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर BJP के गुंडों ने हमला कर दिया। BJP के गुंडों ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। ये कायराना और शर्मनाक हरकत दिखाती है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रहे प्यार और जनसमर्थन से BJP सरकार घबरा गई है, डर गई है। लेकिन.. मोदी सरकार और उसके इशारों पर चलने वाले असम के CM ये अच्छी तरह समझ लें- यह भारत की यात्रा है, अन्याय के खिलाफ न्याय की यात्रा है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। यात्रा जारी रहेगी.. न्याय का हक, मिलने तक

वैसे अब कांग्रेस की ये भारत न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मायने रखती है। असल में जिन 110 जिलों से होकर ये यात्रा निकलने वाली है, उसके जरिए कांग्रेस सीधे-सीधे 100 लोकसभा सीटें और विधानसभा की 337 सीटों को साधने जा रही है। देश की सबसे पुरानी पार्टी इस यात्रा के जरिए मणिपुर, नागालैंड, असम बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश गुजरात जैसे कई राज्यों को कवर करने जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments