जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से हो रहे लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना भी करारा जवाब दिया है। सेना की फायरिंग में पाकिस्तान के 5 सैनिक मारे गए हैं। साथ ही जवानों ने पाकिस्तान की एक चौकी को भी तबाह कर दिया है। हालांकि इस दौरान9 दोनों ही ओर से भारी गोलाबारी हुई।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने दो पाकिस्तानी मोर्टार की पोजिशंस का पता लगाया, उन्हें निशाना बनाया और नष्ट कर दिया।
आपको बता दें कि राजौरी और पुंछ इलाके में पिछले करीब 24 घंटे से लगातार गोलीबारी जारी थी। इस बीच भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, जिसमें उनके जवान ढेर हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवा गांव के आस-पास पाक सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की कई पोस्ट भी तबाह की गई हैं।