प्रवीण दुबे
मध्यप्रदेश के मुरैना में आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित करने से पूर्व मंच पर घटित दो प्रसंगों ने सबका ध्यान आकर्षित किया। एक प्रसंग प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से तो दूसरा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ा है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बात करते बेहद गंभीर मुद्रा में प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री जब मंच पर पहुंचे तो उनके स्वागत सत्कार का क्रम शुरू हुआ सबसे पहले मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पुकारा गया तभी स्वागत से पूर्व प्रधानमंत्री ने वीडी शर्मा से कुछ कहा और श्री शर्मा स्वागत के लिए नाम पुकारे जाने के बावजूद कुछ देर वहां रुके रहे इस दौरान प्रधानमंत्री गंभीर मुद्रा में उनसे कुछ कहते दिखाई दिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से क्या कहा यह तो किसी को मालूम नहीं चल सका लेकिन प्रधानमंत्री की भावभंगिमा देख ऐसा लगा कि उन्होंने कोई गंभीर बात बीडी शर्मा को कही

सिंधिया से बात करते हुए खिलखिलाते प्रधानमंत्री मोदी
दूसरा प्रसंग भी मंच से ही जुड़ा है स्वागत के बाद प्रधानमंत्री के बगल वाली कुर्सी पर विराजित वीडी शर्मा को जैसे ही स्वागत भाषण के लिए बुलाया जाता है वैसे ही उनकी खाली हुई कुर्सी पर तुरंत ही ज्योतिरादित्य बैठ जाते हैं और फिर प्रधानमंत्री और उनके बीच कुछ ऐसी गुफ्तगू होती है कि दोनों ही खिलखिला उठते हैं इसी बीच प्रधानमंत्री उंगली उठाकर सिंधिया से मुस्कराते हुए कुछ कहते हैं अब श्री सिंधिया और प्रधानमंत्री के बीच हुए इस हंसी मजाक वाले प्रसंग का विषय क्या था इसको लेकर चर्चाएं सरगर्म हैं।