Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा किसी हारने...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा किसी हारने वाले पर दांव नहीं लगाएगी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस बार फूंक-फूंककर कदम रखना चाहती है. यही वजह है कि बीजेपी ने अपने विधायकों का सर्वे करा लिया गया है. इस बारे में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार भाजपा किसी हारने वाले पर दांव नहीं लगाएगी, सभी विधायकों का सर्वे करा लिया गउन्होंने भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अनावश्यक टिकट भी नहीं काटे जाएंगे, सिर्फ लोकप्रियता ही टिकट का आधार होगी. सीएम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाना साधा. उन्होंने बैठक में कहा कि जो नए लोग कांग्रेस में आए हैं उनसे घबराने की जरूरत नहीं है. वो चार गार्ड के साथ आ रहे हैं. हम अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतेंगे
ड़कको लेकर भी सीएम ने विधायकों से बात की. उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण की मांग न करें, पुरानी से ही काम चलाएं. नई सड़कें बनाए जाने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर कहा कि हमने बिजली के लिए 9000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, लेकिन वह अहसान नहीं मानते. विधायकों को जनता के घर-घर तक पहुंचना होगा, उन्हें बताना होगा कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार ने क्या-क्या कार्य किए हैं.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments