कार्यशाला में डॉ. राहुल अग्रवाल ने कान की 2 माइक्रोसर्जरी का किया लाइव प्रदर्शन, 50 से अधिक ईएनटी सर्जनों ने यह प्रदर्शन देखा और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया

सागर /ग्वालियर /बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर में 3 दिवसीय नाक कान गला की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे अग्रवाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट के वरिष्ठ ई.एन.टी सर्जन और स्लीप एपनिया (खुर्राटे) विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल को फेकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया था। 13.7.24 को कार्यशाला में उन्होंने कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी पर व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने अपने 15 वर्षों से अधिक के अनुभव पर विडियो प्रजेंटेशन द्वारा चर्चा की। 14.7.24 को लाइव सर्जरी कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने कान की 2 माइक्रोसर्जरी लाइव प्रदर्शन किया और 50 से अधिक ईएनटी सर्जनों ने यह प्रदर्शन देखा और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया |