भारतीय फैंस को पेरिस ओलंपिक्स 2024 के बाद एक करारा झटका लगा. रेसलर विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में डिसक्वालीफिकेशन के बाद अपील की थी. विनेश की अपील को खारिज कर दिया गया. इस अपील के खारिज होते ही सिल्वर मेडल की उम्मीद भी टूट गई. अब विनेश ने इस मामले के बाद एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो
दरअसल विनेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वे इमोशनल दिखाई दे रही हैं. अहम बात यह है कि विनेश ने इस फोटो के कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है. लेकिन विनेश का हौसला बढ़ाने के लिए कई फैंस ने कमेंट किया है. भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने कमेंट में लिखा, ”आप इंस्पायरिंग हैं. आप सराहना की हकदार हैं. आप भारत की रत्न हैं.” मनिका के साथ-साथ विनेश के लिए और भी लोगों ने कमेंट किया है. उल्लेखनीय है कि गोल्ड मेडल के मैच से पहले डिसक्वालीफाई हो गई थीं विनेश