Homeप्रमुख खबरेंकई राज्यों में चक्रवाती तूफान सागर का खतरा, 7 राज्यों में ...

कई राज्यों में चक्रवाती तूफान सागर का खतरा, 7 राज्यों में आंधी का अलर्ट

 

अदन की खाड़ी से उठा है समुद्री तूफान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह

 

 

नई दिल्ली.  देश के कई हिस्से में आंधी-तूफान के बीच कई तटीय राज्यों को चक्रवाती तूफान सागर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अदन की खाड़ी में यह चक्रवात उठा है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार को भी धूल भरी आंधी आई और बारिश हुई। इससे कई पेड़ उखड़ गए और सड़कों पर गिर गए। जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हुअा।

 

 

अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश 

–  मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान ‘सागर’ की चेतावनी दी है। मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई है।

–  मौसम विभाग के मुताबिक अदन की खाड़ी में समुद्री चक्रवात ‘सागर’ उठा है। अगले 12 घंटों में यह भारत की ओर बढ़ेगा। इससे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

–  मौसम विभाग ने कहा है कि इस पश्चिमी चक्रवात के कारण अगले तीन दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश होगी। हालांकि इससे गुजरात का तटीय हिस्सा ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। चक्रवात को देखते हुए एेहतियातन राज्य के सभी बंदरगाहों पर नंबर दो सिग्नल की चेतावनी जारी की गई है।

 

7 राज्यों में अगले 3 दिनों में आंधी-तूफान की संभावना

चक्रवात के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आसपास, पश्चिमी यूपी में आंधी तूफान का खतरा बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments