ग्वालियर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस दिन प्रात: लगभग 11.40 बजे राजकीय विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आगमन होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर लगभग 12.15 बजे वीरपुर जिला श्योपुर पहुँचेंगे। वीरपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह लगभग 3.15 बजे ग्राम सुरजनपुर जिला मुरैना पहुँचेंगे। सुरजनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.50 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पर पहुँचेंगे। यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरैरी-बड़ागाँव के समीप नवनिर्मित निजी हॉस्पिटल का उदघाटन करने जायेंगे।
ग्वालियर-चंबल संभाग में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायंकाल लगभग 6 बजे वापस राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे और विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।