Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश राजौरिया के निवास पहुँचकर उनके स्वर्गीय बड़े...

वीडियो :मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश राजौरिया के निवास पहुँचकर उनके स्वर्गीय बड़े भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजौरिया के निवास पर पहुँचकर उनके स्वर्गीय बड़े भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की

ग्वालियर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में ठाठीपुर स्थित पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के निवास पर पहुँचकर उनके बड़े भाई स्व. ओमप्रकाश राजौरिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि प्रदान की। साथ ही स्व. ओमप्रकाश राजौरिया की माताश्री एवं अन्य परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ खजुराहो सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा एवं श्री हितानंद भी स्व. ओमप्रकाश राजौरिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे थे। पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजौरिया के बड़े भाई श्री ओमप्रकाश राजौरिया का गत अगस्त माह में निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments