एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने फ्लोरिडा के कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से इसरो के एडवांस कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-एन2 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस प्रक्षेपण ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और स्पेसएक्स के बीच कॉमर्शियल सहयोग की शुरुआत की।सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात इस सैटेलाइट को लॉन्च किया गया. इससे दूरदराज के इलाकों में ब्रॉडबैंड सर्विस मिलेगी. साथ ही फ्लाइट में पैसेंजरों को इंटरनेट की सुविधा भी मिल पाएगी. स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट ने जीसैट-एन2 को एक सटीक कक्षा में स्थापित किया। इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड ने प्रक्षेपण की सफलता की जानकारी दी।
प्रक्षेपण योजनानुसार रात 12.01 बजे हुआ। इसके 34 मिनट बाद उपग्रह अलग हो गया और फिर कक्षा में स्थापित कर दिया गया। 4,700 किलोग्राम वजनी और 14 साल के मिशन के लिए तैयार किया गया जीसैट-20 उपग्रह कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण कदम है
स्पेसएक्स से लॉन्चिंग क्यों?
ऐतिहासिक रूप से, इसरो ने भारी उपग्रह प्रक्षेपण के लिए एरियनस्पेस के साथ सहयोग किया है। हालांकि, एरियनस्पेस से ऑपरेशन रॉकेट की अनुपलब्धता और भारत के एलवीएम-3 प्रक्षेपण यान के 4,000 किलोग्राम पेलोड तक सीमित होने के कारण, स्पेसएक्स से हाथ मिलाया। इसके फाल्कन 9 रॉकेट को 4,700 किलोग्राम के जीसैट-एन2 उपग्रह को लॉन्च करने के लिए चुना गया। यह सहयोग अंतरिक्ष अन्वेषण और उपग्रह परिनियोजन में अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी की बढ़ती संभावना को दिखाता है।