उप राष्ट्रपति धनखड़ मुख्यमंत्री डॉ यादव, राज्यपाल पटेल सहित कई विशिष्ट जन 15 को ग्वालियर में जानिए किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ वायुसेना के विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर प्रात: 11.25 बजे महाराज बाड़ा पहुँचेंगे और जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: लगभग 11.45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 15 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल श्री पटेल इस दिन शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान उप राष्ट्रपति महोदय श्री जगदीप धनखड़ के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही सौवे तानसेन संगीत समारोह के उदघाटन समारोह और ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित होने जा रहे वृहद शास्त्रीय बैंड की समवेत प्रस्तुति में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा युवा संसद में भाग लेंगे और करोड़ों रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
RELATED ARTICLES
