Homeउत्तरप्रदेशयूपी के पीलीभीत में खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर

यूपी के पीलीभीत में खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर

यूपी के पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब में ग्रेनेड हमले के आरोपी तीन खालिस्‍तानी आतंकी एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में सोमवार सु‍बह यह कार्रवाई हुई है। तीनों आतंकी खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्‍य थे। उनके पास से दो एके 47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं।

तीनों आतंकी की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में की गई है। तीनों ने कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया था। डीजीपी प्रशांत कुमार ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि तीनों आतंकी एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं।

पंजाब के डीजीपी ने की पुष्टि

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर लिखा – मुठभेड़ पीएस पूरनपुर, पीलीभीत के अधिकार क्षेत्र में हुई है। यूपी और पंजाब की संयुक्त पुलिस टीमों ने इसे अंजाम दिया है। तीनों आतंकी गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में शामिल थे। तीनों को सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया है। पूरे आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।

तीनों आतंकी पंजाब के रहने वाले

  • तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। तीनों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।
  • मारे गए आतंकियों में गुरविंदर सिंह शामिल है, जो कलानौर जिला गुरदासपुर में रहता था।
  • दूसरा आतंकी वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता है जो कलानौर का निवासी था।
  • तीसरे शख्स की पहचान जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र निवासी ग्राम निक्का सूर के रूप में हुई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments