Homeप्रमुख खबरेंरक्षामंत्री ने किया आदि गुरु शंकराचार्य भवन का लोकार्पण ग्वालियर की श्रीकृष्णायन...

रक्षामंत्री ने किया आदि गुरु शंकराचार्य भवन का लोकार्पण ग्वालियर की श्रीकृष्णायन गौशाला के संतगण भी बने साक्षी

गोसेवक सत्येन्द्र शर्मा को राजनाथ सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित किया

लखनऊ /ग्वालियर/ लखनऊ के ऐतिहासिक चौक स्थित 2000 वर्ष प्राचीन सिद्धपीठ श्री काली मठ मंदिर में आदि गुरु शंकराचार्य भवन का लोकार्पण भारत सरकार के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह  के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ इस पावन अवसर पर श्रीकृष्णायन गौशाला के संतगण स्वामी श्री आत्मानंद जी, स्वामी श्री अच्युतानंद जी, स्वामी श्री विवेकानंद जी, स्वामी श्री हरिओम आनंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह, सदस्य गण विधान परिषद मनोज शर्मा, रामचन्द्र, आनंद द्विवेदी, तथा लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खरगवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीकृष्णायन गौशाला के संतों द्वारा ग्वालियर के समर्पित गौसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा का परिचय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से कराया गया, संतों ने बताया कि श्री सत्येन्द्र शर्मा गौशालाओं में निष्ठापूर्वक सेवा दे रहे हैं और गौसेवा को अपने जीवन का ध्येय मानते हैं, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने उन्हें अंगवस्त्र पहनकर कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया।

देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के द्वारा सत्येन्द्र शर्मा को सम्मानित करने के अवसर पर सभी राजनैतिक, सामाजिक शुभचिंतकों मित्रो गौभक्तों एवं धर्मप्रेमियों ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं श्रीकृष्णायन गौशाला के संतो के प्रति आभार व्यक्त कर सत्येन्द्र शर्मा को बधाई प्रेषित कर गौमाता की सेवा के पथ पर निरन्तर अग्रसर रहे और धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए सेवा करते रहे शुभकामनाएं प्रेषित की हे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments