नई दिल्ली. सरकार ने शनिवार को सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर 2.71 और गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 55.50 रुपए महंगा कर दिया। नई कीमतें 1 जुलाई से लागू होंगी। बताया जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के बेस प्राइज में बढ़ोत्तरी और रुपए की कीमत में गिरावट की वजह से यह फैसला लिया गया है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर सब्सिडी के साथ 496.26 रुपए में मिलेगा, लेकिन पहले ग्राहकों को इसके लिए कुल 754 रुपए भुगतान करने होंगे। सब्सिडी के तौर पर 257.74 रुपए बैंक खाते में वापस आएंगे। ग्राहकों को सालभर में 12 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर दिए जाते हैं। इसके बाद गैस सिलेंडर पूरे दाम पर खरीदने होते हैं।
सब्सिडी वाला सिलेंडर 2.71 और गैर सब्सिडी सिलेंडर 55.50 रुपए महंगा, नई कीमतें 1 जुलाई से लागू
RELATED ARTICLES