दिल्ली के बुराड़ी में संतनगर स्थित जिस मकान में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की रहस्यमयी मौत हुई थी वहां से कुछ ऐसे नोट्स मिले हैं जिनकी लिखावट प्रियंका की हैंडराइटिंग से मिलती है। क्राइम ब्रांच को अभी तक जितने भी नए और पुराने नोट्स मिले हैं उनमें से अधिकतर में प्रियंका की लिखावट है। 33 वर्षीय प्रियंका ललित की भांजी थी जिसकी 17 जून को ही सगाई हुई थी।
भाटिया परिवार के इस घर से पुलिस को 11 डायरि9यां मिली हैं जिनमें कई रहस्यमयी बातें लिखी हुईं है। इन डायरियों की लिखावट प्रियंका से मिलती है जिससे यह संकेत मिलते हैं कि जब ललित पर पिता की कथित आत्मा आती थी तो वह अजीबोगरीब हरकत करता होगा और पिता की आवाज में जो भी दिशा -निर्देश देता होगा जिसे प्रियंका डायरी में नोट करती थी।