Homeप्रमुख खबरेंमूर्ति विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी 13 की...

मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी 13 की मौत,मुख्य्मंत्री यादव ने शोक व्यक्त किया

प्रदेश के खंडवा जिले में बड़ा हादसा हो गया। नवरात्र उत्सव के बाद माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार करते समय तालाब में गिर गई। यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव में हुआ। शुरू में पांच मौतों की खबर आई थी, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है।सीएम मोहन यादव ने  घटना पर दुख जताया है।

सभी शवों को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। फिलहाल घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र के ग्राम अर्दला और जामली से आए 30–35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तालाब पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर जरूरत से ज्यादा लोग बैठे थे। पुलिया पर खड़ी होने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलटकर तालाब में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 8 बच्चियां शामिल हैं। करीब 20–25 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी की मदद से ट्रॉली को बाहर निकाल लिया गया है और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
सीएम मोहन यादव ने भी घटना पर दुख जताया है। एक्स पर उन्होंने लिखा कि खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments