Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में संघ के पथसंचलन में अनुशासन बद्ध होकर कदमताल करते...

ग्वालियर में संघ के पथसंचलन में अनुशासन बद्ध होकर कदमताल करते दिखे सैकड़ों चिकित्सक

संघ के प्रचारक विवश्वान हेबालकर ने किया सम्बोधित कहा पंच परिवर्तन से समाज में बनाएं सकारात्मक वातावरण

चिकित्सकों सहित हजारों स्वयंसेवकों को उत्साह के साथ  पथ संचलन निकालते, शस्त्र पूजन करतेदेख उत्साहित हुए लोग

ग्वालियर/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को चिकित्सकों सहित हजारों स्वयंसेवकों ने 23 स्थानों से घोष की ध्वनि पर कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाले। गणवेशधारी स्वयंसेवकों को ध्वनि की लय पर कदमताल देखकर राहगीर भी उनकी सराहना करते हुए देखे गए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कई जगह शस्त्र पूजन भी किया।
लश्कर क्षेत्र के प्रताप नगर का पथ संचलन कटोराताल से निकला और दशहरा मैदान पहुंचा। जिसमें करीब 125 चिकित्सकों सहित पांच बस्तियों के 511 स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश राम प्रकाश कतरौलिया ने की। मुख्य वक्ता संघ के प्रचारक विवश्वान हेबालकर रहे। इसी तरह ग्वालियर, डबरा में 23 स्थानों पर पथ संचलन निकाले गए। इस दौरान स्वयंसेवकों का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने संघ की स्थापना और उसके संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में हमें पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य पालन बोध) के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाना होगा। वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से इस दिशा में सक्रियता से काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे राष्ट्र समृद्ध होगा।

12 अक्टूबर तक निकलेंगे पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग में शताब्दी वर्ष में 12 अक्टूबर तक पथ संचलनों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न बस्तियों में शस्त्र पूजन भी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments