Homeप्रमुख खबरेंडेढ़ लाख से अधिक सहायक शिक्षक 22 से करेंगे आंदोलन

डेढ़ लाख से अधिक सहायक शिक्षक 22 से करेंगे आंदोलन

सरकार के खिलाफ लामबंद हुए सहायक शिक्षक, डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक करेंगे स्वेच्छिक सेवा निवृत्ति और इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग, 22 से करेंगे आंदोलन

ग्वालियर। 40 साल से एक पद सहायक शिक्षक के पद पर कार्य कर रहे शिक्षकों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। लंबे समय से पदनाम परिवर्तन की मांग न मानने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 15 जुलाई को भोपाल में पत्रकारवार्ता कर आंदोलन की घोषणा करेंगे और सरकार को घेरेंगे। 22 जुलाई से प्रदेशभर के शिक्षक आंदोलन की राह पर चले जाएंगे।
मप्र सहायक शिक्षक /शिक्षक/प्रधान पाठक प्रांतीय कोर समिति के श्री सुभाष शर्मा ,दिनेश चाकणकर मानसिंह चौहानए एलएन अग्रवाल शैलेन्द्र सिंह तोमर ए मुरारीलाल शर्मा रेखा श्रीवास्तव मेघा कोठारी सत्येंद्र भट्ट तथा कुंजबिहारी गोस्वामी ने बताया कि हमारी नियुक्ति सहायक शिक्षक पद पर हुई थी और आज हम सब 30से 40 वर्ष की एक ही पद(सहायक शिक्षक)पर कार्य कर रहे हैं । लेकिन शासन की गलत नीतियों का दुष्परिणाम हमें भुगतना प? रहा है । जिससे हम सभी सहायक शिक्षक पीडित होकर कुंठित हो रहे हैं । हमारी पदनाम परिवर्तन की माँग काफी लम्बे समय से की जा रही है लेकिन मुख्यमंत्रीजी की घोषणाओं के उपरांत हमारी फाईल कभी वित्त मंत्रालय कभी अधिकारियों के पास भेजकर कैबिनेट में नहीं रखी जा रही है । प्रांतीय कोर समिती के सदस्यगणों ने कहा कि यदि हमारी पदनाम परिवर्तन/पदोन्नति की माँग दिनाँक 15.07.18 तक कैबिनेट में नहीं रखी जाती है तो हम प्रान्तीयकोर समिति दिनाँक 15.07.2018 को प्रान्त स्तर भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस कर दिनाँक 22.07.2018 को बड़ी संख्या में प्रदेश के समस्त शिक्षक आन्दोलन करेगें । और यह आन्दोलन 28.07.18 तक जब तक आदेश न हो जाएँ तब तक जारी रहेगा । इसके उपरांत भी आदेश नहीं होते हैं तो दिनाँक 29.07.18 को प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सह इच्छामृत्यु की अनुमति की माँग करेगें ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments