Homeप्रमुख खबरेंधनतेरस पर जमकर बरसी माता लक्ष्मी की कृपा देशभर में अनुमानित 32,500...

धनतेरस पर जमकर बरसी माता लक्ष्मी की कृपा देशभर में अनुमानित 32,500 करोड़ रुपये के 25 टन सोने की बिक्री

देशभर में आज धनतेरस को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मध्यप्रदेश के इंदौर ग्वालियर जबलपुर सहित देशभर के अनेक शहरों में मार्केट भीड़ से गुलजार नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी। वहीं अन्य नेताओं की तरफ से भी बधाई आ रहे हैं। बाजार में सुबह से भी भीड़ देखी जा रही है। अयोध्या से लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महाकालेश्वर में भस्म आरती की गई। सोने-चांदी का भाव चढ़ने का बावजूद आज ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर देखी जा सकती है

 धनतेरस के मौके पर करीब 25 टन सोने की बिक्री का अनुमान है। इसकी मौजूदा अनुमानित कीमत 32,500 करोड़ रुपये होगी। धनतेरस के दौरान महानगरों से लेकर छोटे-छोटे शहरों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी गई है। दिल्ली में शुक्रवार शाम से ही मार्केट पूरी तरह से सजा रहा  वहीं मुंबई-कोलकाता में भी ग्राहकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी। 

कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद सोने और चांदी की जबरदस्त खरीदारी के चलते इस साल धनतेरस पर भारतीय उपभोक्ताओं ने अनुमानित एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए। प्रमुख व्यापारी संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक अकेले सोने और चांदी की बिक्री कुल बिक्री का 60,000 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। सोने की कीमतें सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर चुकी हैं। इसके बावजूद खरीदार सर्राफा बाजारों में उमड़ पड़े। कैट के आभूषण खंड – अखिल भारतीय आभूषण एवं स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा, ‘पिछले दो दिनों में आभूषण बाजारों में अभूतपूर्व भीड़ देखी गई है।’ उन्होंने एक बयान में कहा कि दिल्ली के सर्राफा बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments