भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर सम्भाग के संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ ने आज इंदौर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के निवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर अपनी शोकसम्वेदना व्यक्त की। श्री बरुआ के साथ ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश दुबे भी साथ थे।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की माता अयोध्या देवी का 30 जून देर रात निधन हो गया था। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसके चलते वह मुंबई अस्पताल में भर्ती थीं।
