Homeदेशभीषण धमाके से दहल उठी दिल्ली 10 की मौत 24 से ज्यादा...

भीषण धमाके से दहल उठी दिल्ली 10 की मौत 24 से ज्यादा घायल देशभर में अलर्ट

नई दिल्ली 10 नवंबर 2025/दिल्ली सोमवार शाम एक भीषण धमाके से दहल उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए, आसपास खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और सड़क पर बिखरे मलबे से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज पूरे इलाके में गूंजी और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए

इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हैं. घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए, एनएसजी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया. आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली है और अधिकारियों को तेजी से जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय ने दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. फिलहाल किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियां हर संभव कोण से सुराग तलाश रही हैं.

दिल्ली में लाल क़िले के पास हुए धमाके पर गृह मंत्री अमित शाह ने समाचार एजेंसी एएनआई पर एक बयान जारी किया है.

अमित शाह ने कहा है, “आज शाम क़रीब 7 बजे लाल क़िले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक आई-20 गाड़ी में ब्लास्ट हुआ है. ब्लास्ट के कारण आसपास की कुछ गाड़ियों और रास्ते पर जा रहे कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. जो शुरुआती जानकारी आई है उसके मुताबिक़ लोग हताहत भी हुए हैं.”

अमित शाह ने कहा, “ब्लास्ट की सूचना आते ही दस मिनट में दिल्ली क्राइम ब्रांच, दिल्ली स्पेशल ब्रांच (पुलिस) की टीमें स्पॉट पर पहुँची. एनएसजी और एनआईए की टीम ने एफ़एसएल के साथ अभी गहन जांच शुरू की है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और अन्य सभी चीजों की जांच के आदेश दिए गए हैं.”

उन्होंने कहा, “मेरी दिल्ली पुलिस कमिश्नर और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज से बात हुई है, वो घटनास्थल पर मौजूद हैं. हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच की जाएगी.”

अमित शाह LNJP अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. उन्होंने घायलों का हालचाल जाना. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंच गए हैं. वह अब घायलों से मुलाकात करेंगे. घायलों से मुलाकात के बाद वह घटनास्थल का दौरा करेंगे.

लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी जांच की कमान संभाल ली है. धमाके की गंभीरता को देखते हुए NIA अधिकारियों की टीम सोमवार रात घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक विशेषज्ञों से शुरुआती जानकारी ली.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments