Homeप्रमुख खबरेंएसआईआर के तहत 26 नवम्बर तक मतदाता अपने फार्म भरकर बीएलओ को...

एसआईआर के तहत 26 नवम्बर तक मतदाता अपने फार्म भरकर बीएलओ को दें

ग्वालियर जिले के मतदातओं से कलेक्टर ने की अपील

ग्वालियर 22 नवंबर 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत मतदातओं को घरों तक पहुँचाए गए गणना पत्रकों को भरकर शीघ्र अतिशीघ्र अपने क्षेत्र के बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन बीएलओ के माध्यम से किया जा सके।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मतदाताओं से कहा है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 दिसम्बर तक शतप्रतिशत मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य संपन्न किया जाना है। ग्वालियर जिले के सभी मतदाताओं के घरों तक बीएलओ के माध्यम से प्रपत्र पहुँचा दिए गए हैं। मतदाताओं से आग्रह है कि वे 26 नवम्बर तक अपने प्रपत्रों को भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को प्रस्तुत करें। मतदाताओं को प्रपत्र भरने में यदि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी है तो उनके सहयोग के लिये नगर निगम के सभी जनमित्र केन्द्रों, तहसीलों एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में मतदाता सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। प्रपत्रों को भरने में परेशानी आने पर इन सहायता केन्द्रों का सहयोग लिया जा सकता है।
कलेक्टर ने आग्रह किया है कि सभी मतदाता 26 नवम्बर तक अपने प्रपत्र भरकर अवश्य रूप से बीएलओ को प्रदान करें ताकि 4 दिसम्बर तक जिले के समस्त मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा सके। जागरूक मतदाता बनें और निर्वाचन आयोग के इस अति महत्वपूर्ण् कार्य में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments