Homeप्रमुख खबरेंभारत विरोधी दंगों के प्रमुख उस्मान हादी की हत्या के बाद बंग्लादेश...

भारत विरोधी दंगों के प्रमुख उस्मान हादी की हत्या के बाद बंग्लादेश में भड़के हिंसक प्रदर्शन अखबारों के दफ्तर फूंके 30 पत्रकार फंसे

ढाका 19 दिसंबर 2025/बांग्लादेश के कट्टर भारत विरोधी आंदोलनकारी शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में मौत के बाद ढाका में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे.हादी को पिछले दिनों ढाका में अज्ञात हमलावर ने गोली मारी थी उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर लें जाया गया था जहां रात्रि उनकी मौत के बाद बंग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है वे जुलाई 2024 मे हुए भारत विरोधी दंगों का सरगना था। उसका शव आज बंग्लादेश लाया जा रहा है अतः हिंसा और भड़कने की आशंका है।

बांग्लादेश में कल देर रात भारी बवाल देखने को मिला। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। इस दौरान कई इमारतों और वाहनों को आग के हवाले किया गया।

बांग्लादेश में कल देर रात एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की। इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा।

प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख अखबारों के दफ्तर फूंक दिए इस दौरान भीड़ ने ढाका के कावरान बाजार में द डेली स्टार अखबार के दफ्तर पर भी हमला बोला। भीड़ ने इस दफ्तर को आग के हवाले कर दिया, इस कारण भीतर काम कर रहे लोग अंदर ही फंस गए। हालांकि, अखबार के दफ्तर पर हमला करने के चार घंटे से अधिक समय बाद कम से कम 30 पत्रकारों को उनके दफ्तर से बचाया गया है।

पत्रकारों को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पहला हमला बंगाली भाषा के दैनिक प्रोथोम आलो पर हुआ, जहां भीड़ नारे लगाते हुए गई थी। बीडी न्यूज़ के अनुसार, भीड़ ने रात करीब 12 बजे दफ्तर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। द डेली स्टार के पत्रकारों को शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बचाया गया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले अखबार के दफ्तर के ग्राउंड और पहली मंजिल पर तोड़फोड़ की और फिर रात के करीब 12.30 बजे आग लगा दी। बीडी न्यूज के हवाले से बताया गया कि आग तेजी से दो मंजिल में फैल गई, जिससे हवा में धुएं का एक बड़ा गुबार फैल गया। अखबार के रिपोर्टरों ने बताया कि फायर सर्विस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी, क्यों कि इमारत के सामने बड़ी संख्या में भीड़ खड़ी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments