Homeप्रमुख खबरेंबांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर अभिनेत्री जया प्रदा बोलीं 'ये...

बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर अभिनेत्री जया प्रदा बोलीं ‘ये हिंदू धर्म पर हमला’ है, मंदिर तोड़े जा रहे हैं, फिर भी हम चुप हैं

मुंबई 25 दिसंबर 2025/पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले में एक हिंदू युवक की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “आज मैं बहुत दुखी हूं. मेरा कलेजा फट रहा है. यह सोचकर कि एक इंसान के साथ इतनी दरिंदगी कैसे हो सकती है.”

“बांग्लादेश में एक मासूम हिंदू भाई दीपू चंद्र दास को भीड़ ने मार डाला. इतना ही नहीं, उसे पेड़ से बांधकर आग लगा दिया. क्या यही वो नया बांग्लादेश है.

उन्होंने कहा, “यह मामूली हिंसा नहीं है. यह मॉब लिंचिंग है. यह हिंदू धर्म पर प्रहार है. हमारे मंदिर तोड़े जा रहे हैं, फिर भी हम चुप हैं. सेक्युलरिज़्म के नाम पर हम चुप हैं. ये हिंसा बंद करना चाहिए. हमें अपनी आवाज़ उठानी चाहिए. वहां के लोगों की मदद करनी चाहिए. हम सबको मिलकर उनके लिए न्याय की मांग करनी चाहिए.”

बीते हफ़्ते गुरुवार को बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले के भालुका में धर्म का ‘अपमान’ करने के आरोप में भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक़, युवक को पीट-पीटकर मार डालने के बाद उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments