भोपाल 26 दिसंबर 2025/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम सर संघचालक डॉक्टर मोहन राव जी भागवत दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं उनका प्रवास दो एवं तीन जनवरी को रहेगा।
भोपाल में उनके कार्यक्रम है एक प्रमुख जन गोष्टी जिसमें भोपाल के डेढ़ हजार महत्वपूर्ण नागरिक आमंत्रित किए गये है. ऐसे ही शक्ति संवाद चिन्हित मातृशक्ति के कार्यक्रम है. जिन्होंने कुछ उल्लेखनीय कार्य किए है.
इसी प्रकार युवा संवाद का कार्यक्रम है जिसमें अचीवरस युवाओं को स्थान मिलेगा.
एक सामाजिक सद्भाव बैठक है जिसमें विभिन्न जाति बिरादरियों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी आमंत्रित किए गए हैं.