Homeग्वालियर अंचलसर्दी का सितम रात तो रात दिन का पारा भी 15 से...

सर्दी का सितम रात तो रात दिन का पारा भी 15 से कम थर्राया तन – मन

ग्वालियर 09 जनवरी 2026/बर्फीली हवा की वजह से मध्य प्रदेश का दतिया लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, ग्वालियर में भी दतिया जैसे ही हालात रहे यहां भी दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से भी कम अंतर रहने से ठंड ने रात्रि के साथ दिन में भी शरीर को थर्रा कर रख दिया है। आज सुबह बारह बजे के बाद ग्वालियर में कोहरा छटने के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए लेकिन तेज और बर्फीली हवाओं के कारण धूप प्रभावी नहीं रही लोग गलन युक्त सर्दी से बेहाल रहे शाम होते ही तापमान तेजी से गिरा और लोग घरों में दुपकने को मजबूर हुए खबर लिखे जाने तक ग्वालियर का तापमान 12डिग्री जा पहुंचा है मौसम विभाग के अनुसार सुबह होने तक न्यूनतम पारा 7 डिग्री से नीचे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।भो

पाल में पारा 27.6 डिग्री, इंदौर में 28 डिग्री, उज्जैन में 27 डिग्री और जबलपुर में 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दतिया में पारा 3.9 डिग्री, शिवपुरी में 4 डिग्री और राजगढ़ में 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, मंडला में 5.9 डिग्री, रीवा में 6 डिग्री, उमरिया में 6.4 डिग्री और सीधी व टीकमगढ़ में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम कोहरा छाए रहने और तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है, जिससे रेल और सड़क यातायात पर असर बना रह सकता है।

वहीं, मुरैना में रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है और कंपकंपाने वाली सर्दी लोगों को परेशान कर रही है। हालात को देखते हुए कलेक्टर ने 10 जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments